मैनपुरी। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत 200 गांव खुले में शौचमुक्त घोषित किए जाएंगे। पंचायत सचिव एक सप्ताह के अंदर 25-25 शौचालयों का निर्माण कार्य पूरा कराएं। मूल सर्वे के काम को पंचायत सचिव तीन दिन में पूरा करें। यह निर्देश सीडीओ ने शौचालय निर्माण की समीक्षा बैठक में दिए।
विकास भवन के अंबेडकर सभागार में पंचायत सचिवों के साथ समीक्षा बैठक में सीडीओ वीके गुप्ता ने कहा स्कूल शौचालयों में हैंडपंपों का रीबोर, आंगनबाड़ी शौचालयों का निर्माण ग्राम पंचायत में उपलब्ध धनराशि से किया जाए। पंचायत सचिव प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शीघ्र ही पंजीकरण कराकर 85 ओडीएफ ग्रामों में शौचालय निर्माण का कार्य प्राथमिकता से पूर्ण कर लें।
जिला पंचायत राज अधिकारी सुरेशचंद्र मिश्रा ने कहा ओडीएफ ग्रामों में मूल निरीक्षण की समस्या के आधार पर अगर शौचालय निर्माण का कार्य प्रभावित है तो उसे तत्काल पूर्ण कर समस्या का समाधान किया जाए। डीपीसी नीरज शर्मा ने कहा 200 ग्रामों को चालू वर्ष में खुलें में शौचमुक्त बनाने का लक्ष्य तय किया गया है।
इस वर्ष ओडीएफ करने का लक्ष्य रखा गया है जिसमें छोटे-छोटे ग्रामों के प्रस्ताव भी मांगे गये हैं। जिला स्वच्छ भारत प्रेरक दीपक जार्ज मिंज, अमित सिंह, अजय विक्रम, धीरपाल सिंह, रामसनेही लाल, प्रेमचन्द्र बाथम, ओपी तिवारी, रामाधीन, सियाराम गौतम, खलक सिंह, अशोक यादव आदि मौजूद रहे।