फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई की कलाई रह गई सूनी, बहन की मौत

विज्ञापन
rakhi
विज्ञापन
फिरोजाबाद। रक्षाबंधन पर पति के साथ बाइक से मायके जा रही महिला को जिला मुख्यालय के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि पति घायल हो गया।
विज्ञापन


लाइनपार थाना क्षेत्र के मोहल्ला मेहताबनगर निवासी रामठकेली (50) पत्नी हरवीर सिंह पति के साथ रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने बाइक से जसराना थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर जा रही थी। बाइक सवार दंपति जिला मुख्यालय के पास पहुंचे थे। इसी बीच पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पति हरवीर सिंह गंभीर रूप से घायल। हादसा होते ही आसपास के लोगों के साथ पुलिस मौके पर पहुंच गए। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भिजवाने के साथ ही घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया और वह भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें