फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमामालिनी ने मथुरावासियों के साथ मनाया रक्षाबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सांसद हेमामालिनी ने रक्षाबंधन का त्योहार इस बार मथुरावासियों के साथ मनाया। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ भाजपा नेता बांकेबिहारी माहेश्वरी, विभाग प्रचारक धर्मेंद्र आदि अनेक भाजपाइयों को राखी बांधी। ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विवि की बहनों, झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों ने उन्हें राखी बांधी।
विज्ञापन


सोमवार को रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सांसद के अस्थायी निवास स्थान पहुंचे। यहां सांसद ने सभी को राखी बांधी और मिठाई खिलाई, सभी ने उन्हें नेक स्वरूप उपहार दिए। हेमामालिनी ने भी इस त्योहार पर सभी शॉल भेंट की। इसके बाद सांसद हेमामालिनी को ब्रह्मकुमारी ईश्वरी विवि की बहनों ने राखी बांधी।

यहां पहुंचे स्कूली बच्चों ने भी राखी बांधी। सामाजिक कार्यकर्ता सतीश शर्मा के साथ पहुंची झुग्गियों में रहने वाली लड़कियों ने भी सांसद की कलाई पर राखी बांधी। इन बच्चों की टोली में शामिल छोटे लड़कों को सांसद हेमामालिनी ने राखियां बांधीं।
विज्ञापन


इस मौके पर सांसद हेमामालिनी ने कहा कि मथुरा की सांसद होने के नाते यहां की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं से उनका बेहद लगाव है। पूरा प्रयास रहता है कि प्रत्येक त्योहार मथुरावासियों के बीच ही मनाया जाए। पिछली जन्माष्टमी, दीपावली और होली का त्योहार यहां मनाया है। इस बार रक्षाबंधन पर यहां घर जैसा ही अहसास हो रहा है।

इस मौके पर सांसद ने रविकांत गर्ग, प्रदीप गोस्वामी, रवि माहेश्वरी, प्रणतपाल सिंह, जनार्दन शर्मा, अशित शंकर, तरुण सेठ, मितुल पाठक, मदन मोहन श्रीवास्तव, इंजी अल्तामुल निजाम, मौ. रियाजुद्दीन, गिरधारी खंडेलवाल, सार्थक चतुर्वेदी, कन्हैया लाल गोयल, जहीर अब्बास आदि को राखी बांधी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें