फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ दफ्तर में दलालों पर नजर रखेंगे कैमरे

विज्ञापन
एआरटीओ दफ्तर - फोटो : aamr ujala
विज्ञापन
एटा। एआरटीओ कार्यालय में शुक्रवार को डीएम और एसएसपी द्वारा 28 दलालों की धरपकड़ से परिवहन विभाग में हड़कंप मचा है। शनिवार को संभागीय अपर आयुक्त परिवहन आगरा और आरटीओ अलीगढ़ ने आकर जांच की। अपर आयुक्त ने कहा कि एआरटीओ कार्यालय को दलालों का अड्डा नहीं बनने दिया जाएगा। नजर रखने के लिए दफ्तर में सीसीटीवी कैमरे लगेंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार को डीएम अमित किशोर और एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने एआरटीओ कार्यालय में छापा मारकर 28 दलालों को पकड़ा था। सरकारी कर्मचारी से नकदी बरामद की गई थी। इस बड़ी कार्रवाई पर शनिवार को संभागीय परिवहन विभाग के अपर आयुक्त आगरा एपी सिंह और आरटीओ अलीगढ़ विक्रम सिंह जांच को आए। एआरटीओ से कार्रवाई को लेकर पूछताछ की। अपर आयुक्त एपी सिंह ने कहा कि प्रशासन की कार्रवाई से काफी कुछ सामने आया है। कार्यालय में दलाली नहीं चलेगी और अब सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। अब हर पटल पर एक सहायक रहेगा। गेट पर दलालों का प्रवेश रोकने को होमगार्ड तैनात होंगे। आरटीओ अलीगढ़ विक्रम सिंह ने कहा कि कार्यालय में लाइसेंस, फीस जमा करने आए युवाओं से पूछताछ करके मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
------
एआरटीओ को लगाई फटकार
निरीक्षण के दौरान पत्रकारों ने जब फोटो दिखाकर दलालों के बारे में जवाब मांगा, तो अपर आयुक्त के कान खड़े हो गए। उन्होंने तुरंत एआरटीओ आरसी भारती को फोटो दिखा कर सबके सामने फटकार लगाई। चेताया कि शिकायत आने पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


कार्यालय में पसरा रहा सन्नाटा
छापेमारी से पहले दलालों और आवेदकों से गुलजार रहने वाला एआरटीओ कार्यालय परिसर में शनिवार को सन्नाटा पसरा रहा। कार्यालय के बाहर बनी दो दर्जन से अधिक दुकानें बंद रहीं। स्थानीय लोगाें की माने तो शनिवार सुबह दुकानें खुली थीं, लेकिन एआरटीओ ने कह कर बंद करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें