फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिव का वेतन रोका, दूसरे को दी चेतावनी

विज्ञापन
toilet
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सीडीओ अशोक कुमार ने मदनपुर ब्लाक के तीन गांवों का निरीक्षण किया। ओडीएफ गांव खोड़ई में कई शौचालय अधूरे मिले। स्कूल में घास खड़ी मिली। सफाई तो कई दिनों से नहीं हुई। वर्तमान पंचायत सचिव का वेतन को रोकने तथा पूर्व सचिव को एडवर्स एंट्री देने के आदेश दिए। बीएसए एवं डीपीआरओ को गांव में जाकर सुधार के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सीडीओ अशोक कुमार ने बीडीओ राजेश कुमार,नायब तह सीलदार विनोद कुमार,लेखपाल एवं कानूनगों के साथ क्षेत्र के गांव ऐलमपुर के स्कूल में शिक्षकों के फोटो नाम व मोबाइल नं. नहीं लिखाए हैं। बीएसए को लिखाने के आदेश दिए। शौचालयों यूजलैश होने के कारण मरम्मत कराने के निर्देश दिए। टीटीएसपी के टपकते पानी को सुधार के निर्देश दिए। स्कूल प्रांगण में खड़ी घास से ऐसा लगा जैसे स्कूल खुलता ही नहीं हो। शिक्षकों के नाम,मोबाइल के नंबर, फोटो नहीं लगे थे। गांव में गंदगी का आलम मिला।

नए सचिव धर्मेंद्र कुमार गांव की कार्ययोजना ही नहीं बता सके। सीडीओ ने तालाब की सफाई कल से कराने व यहां बीएसए व डीपीआरओ को साफ सफाई के निर्देश दिए। पूर्व सचिव राजकुमार को चेतावनी व वर्तमान सचिव को निर्देश दिए कि अभिलेख पूरे होने तक वेतन नहीं मिलेगा। गांव के शौचालयों में किसी लाभार्थी का नाम तक नहीं लिखे थे। ऐलमपुुर में तालाब की सफाई के निर्देश दिए। मनरेगा योजना से तालाब की सफाई कराएं। कोटेदार के द्वारा दो माह बाद केरोसिन बांटने पर डीएसओ को जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें