फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई सौ बीघा जमीन से हटाया अवैध कब्जा

विज्ञापन
मसवासी के बिजारखाता में सूखा पड़ा जंगिया वाला तालाब।
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव उड़ेर में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के मामले को प्रशासन ने गंभीरता से लेेते हुए कब्जा हटाए जाने की कार्रवाई की है। अधिकारियों ने खेतों में लगी फसल को ट्रैक्टर चलवाकर हटवा दिया। सभी आरोपियों के खिलाफ जुर्माना आदि की कार्रवाई की जा रही है।


उड़ेर पुख्ता गांव में सरकारी जमीन पर गांव के ही पूर्व प्रधान शफी मोहम्मद व अन्य ग्रामीणों में जफर, शिवराजन, अहमद नबी, शिव सहाय, जीवन, अफजल व अन्य लोगों का ढाई सौ बीघा जमीन पर कब्जा था। पूर्व प्रधान शफी मोहम्मद पर राजस्व प्रशासन पहले ही 1.62 लाख का जुर्माना लगा चुका है। कब्जा करने वाले लोगों ने प्रशासन की चेतावनी के बाद भी कब्जा नहीं हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी स्थिति में एसडीएम बीएल सरोज, सीओ शैलेंद्र लाल, तहसीलदार एनराम राजस्व कर्मियों एवं पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर जाकर प्रशासनिक अधिकारियों ने अवैध कब्जे को हटवा दिया। एसडीएम, सीओ की इस कार्रवाई के बाद से उड़ेर व गंगा की खादर के इलाके के अवैध कब्जादारों में हड़कंप है। एसडीएम ने कहा कि जो लोग सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं छोड़ेंगे, ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि उड़ेर के अवैध कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ जुर्माना बसूली की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें