फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने तीन को मारी गोली

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

गंजडुंडवारा के ग्राम अखतऊ में बदमाशों ने धावा बोल दिया। एक घर में लूट करते समय विरोध में बदमाशों ने फायरिंग की। इस दौरान मासूम छर्रा लगने से घायल हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर मोर्चा लेने आए ग्रामीणों और बदमाशों के बीच देर रात तक फायरिंग हुई। भागते समय खुद को घिरता देखकर बदमाशों ने दो लोगों को और गोली मार दी। बदमाश लाखों रुपये के आभूषण और नकदी लूटकर ले गए। इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से तीनों को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
गांव अखतऊ में शुक्रवार देर रात बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने सबसे पहले सुखवीर पुत्र तुरषन पाल के घर में लूट की। बदमाश घर से 10 हजार रुपये की नकदी और सोने चांदी के आभूषण लूट लिए। इसके बाद बदमाश पड़ोसी रामेश्वर के घर में घुस गए। यहां परिवार में जगार हो गई। इस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में चार वर्षीय मासूस विनय पुत्र रामेश्वर को गोली लग गई। इससे वह घायल हो गया। वहीं फायरिंग के दौरान परिवार के बच्चों के छर्रे लगे।
विज्ञापन


इधर, फायरिंग की आवाज सुनकर गांव में जगार हो गई। इस पर बदमाशों ने भागना शुरू कर दिया। इस दौरान लाइसेंसी बंदूक लेकर खड़े तुरषनपाल पर भी बदमाशों ने फायर कर दिया। इस दौरान बदमाशों और ग्रामीणों के बीच बहुत देर तक फायरिंग हुई। हालांकि बदमाश भागने में सफल हो गए। इधर, नगला खंजी की ओर से भागते समय सुरेंद्र पाल पुत्र राम सिंह के मिलने पर बदमाशों ने उसे भी गोली मार दी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पांच बदमाश थे। इधर, बदमाशों के भागने के बाद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूम विनय, तुरषनपाल और सुरेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने तीनों को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें