फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए क लेवर में तर्पण के लिए तैयार ऋणमोचन कुंड

विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
वृंदावन। ब्रज की पौराणिक धरोहर गोवर्धन का ऋणमोचन कुंड अपने नए कलेवर के साथ लोकार्पण को तैयार है। 22 जून को सुबह 8 बजे भव्य समारोह में प्रदेश के उर्जामंत्री श्रीकंात शर्मा कुंड का लोकार्पण करेंगे। यह वही कुंड है जहां श्री द्वारिकाधीश भगवान ने नंद बाबा, यशोदा मैया और दाऊ भैया के साथ अपने पितृों का तर्पण किया था।
विज्ञापन



ब्रज फाउंडेशन ने इस कुंड को अंजलि के रूप में बनाया है। यहां द्वारिकाधीश भगवान का 10 फुट का विग्रह भी तर्पण मुद्रा में ही स्थापित किया गया है। यह जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष नारायण दास अग्रवाल ने दी।


मुंबई के पीरामल समूह के संस्थापक स्वर्गीय गोपीकृष्ण पीरामल की स्मृति में ऋणमोचन कुंड का जीर्णोंद्धार करने वाली संस्था ब्रज फाउंडेशन के अध्यक्ष विनीत नारायण ने बताया कि 2015 में मथुरा के डीएम ने इस कुंड के पास अवैध निर्माण हटवाकर संस्था से इसका जीर्णोंद्धार करने का प्रस्ताव किया था। फाउंडेशन की टीम के प्रयासों से यह पौराणिक कुंड तैयार हो गया है।
विज्ञापन



धौलपुर के गुलाबी पत्थरों से बना है कुंड
कुंड को धौलपुर के गुलाबी पत्थरों से बनाया गया है। इसमें लगे सफेद संगमरमर के झरने भी तर्पण करती हुई मुद्रा में बनाए गए हैं। जिससे यहां आकर वर्ष भर तर्पण करने वालों को सुखद अनुभूति हो। फाउंडेशन के उपनिदेशक वर्क्स कमांडेंट जनार्दन पंत ने बताया कि कुंड में प्रवेश व निकासी के लिए दो गेट बनाऐ गए हैं। कुंड के चारों ओर परिक्रमा मार्ग है। जल की शुद्धता बनाए रखने के लिए कुंड को दो स्तरों पर बनाया गया है। ऊपर के स्तर का जल नीचे के कुंड में आएगा और यही जल फिर पंप की मदद से ऊपर की कु़ंड में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें