कासगंज। चुनाव प्रकिया शुरू होते ही प्रशासन ने चुनाव प्रक्रिया शुरू होते ही धारा 144 लगा दी। इससे हथियार को लेकर चलने पर रोक लग गई। अब इनको जमा कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जनपद में 10 निकाय सात थाना क्षेत्रों के अंतर्गत आती हैं। जनपद में 22 नंबबर को निकाय चुनाव होना है।
प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के शस्त्र लाइसेंस जमा कराना आरंभ कर दिया है। इन निर्देशों से लाइसेंसी हथियार रखने वाले लोग मायूस हैं। कोतवाली प्रभारी रिपुदमन सिंह ने बताया कि अब तक 300 हथियार जमा हो चुके हैं। जो शेष हथियार बचे हैं उनको भी जमा कराने के लिए लाइसेेंस धारकों से कहा गया है। जल्द ही क्षेत्र के सभी हथियार जमा हो जाएंगे।