मथुरा। मथुरा-कासगंज रेलवे लाइन पर संचालित ट्रेनों में लोग जान जोखिम में डालकर छतों पर यात्रा करने को मजबूर हुए। इस रूट पर यात्री पैसेंजर ट्रेनों में जगह न मिलने के कारण त्योहारों के दौरान ट्रेन की छत पर बैठकर ही यात्रा करते हैं।
मथुरा से कासगंज रूट पर रोजाना चार जोड़ा पैसेंजर व फास्ट पैसेंजर ट्रेन चल रही हैं। इस रूट पर यात्री संख्या अधिक होने इन पैसेंजर ट्रेनों में जगह नहीं मिलती है। दो से तीन गुना अधिक यात्री इन ट्रेनों में यात्रा करते हैं।
रक्षाबंधन से पूर्व रविवार को भी मथुरा छावनी से ट्रेन में छत पर चढ़कर यात्रियों ने सफर किया था, वहीं बुधवार को कासगंज से आ रही ट्रेन में सैकड़ों यात्री छत पर बैठ कर आए। यात्रियों को ट्रेन से उतारने की कवायद न तो आरपीएफ ने की और न ही कोई रेलवे अधिकारी आगे आया। छत पर यात्रियों से भरी ट्रेन यमुनापुल पार करती हुई कैंट स्टेशन तक आई।