सीडी के साथ पीएम मोदी व हेमा।
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा। इस बार जन्माष्टमी पर मथुरा की सांसद हेमामालिनी के गाए भजन गूंजेंगे। सांसद ने प्रधानमंत्री मोदी को भी अपने भजनों की सीडी दी है। वहीं मथुरा में भी सीडी का वितरण किया जाएगा।
सांसद ने पहली दफा अपनी आवाज में भगवान कृष्ण के भजन गाए हैं।...पालना झूले नंदगोपाल। ..नयनों में तुम जोत बने हो।.. न राधा हूं न मीरा हूं। इन भजनों की सीडी भी तैयार हो गई है। जन्माष्टमी से पहले सीडी लांच की गई है।
बुधवार को प्रधानमंत्री को भी सीडी सौंप दी गई। सांसद हेमामालिनी ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री को उनके आफिस में जाकर सीडी सौंपी है। हेमामालिनी ने फोन पर हुई बातचीत में कहा कि उन्होंने पहली दफा भजन गाए हैं। उनकी पहली कोशिश रही है। आगे भी वह भगवान कृष्ण के भजन प्रस्तुत करेंगी। बताया जाता है कि दिल्ली में कई सांसदों को सीडी भेंट की गई है। मथुरा में भी सीडी वितरित की जाएगी।