फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम को भारी पड़ी होटल पर छापेमारी, सदर से हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। एसडीएम सदर अम्बरीश कुमार बिंद को होटल मोनार्क में छापेमारी करना महंगा साबित हुआ। मंडलायुक्त एवं शासन तक मामला पहुंचने के बाद डीएम नेहा शर्मा ने अम्बरीश कुमार बिंद को सदर से हटा दिया है। उनके स्थान पर मुख्यालय से चंद्रभानु सिंह को भेजा है।
विज्ञापन


होटल मोनार्क में गत दिवस एसडीएम सदर अम्बरीश कुमार बिंद के निर्देशन में खाद्य विभाग की टीम द्वारा छापेमारी की गई थी।छापे के दौरान ही टोमैटो सॉस के साथ मसाला आदि की सैंपुल खाद्य विभाग की टीम द्वारा लिए गए थे। एसडीएम सदर का कहना था कि उसमें कंपनी आदि के ही नाम नहीं थे।खाद्य विभाग की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई होने तथा अन्य होटलों में छापेमारी होगी।

होटल के मालिक हरवंश शर्मा इस मामले को लेकर मंडलायुक्त के. राममोहन राव से भेंट करके पूरी स्थिति से अवगत कराया था। उन्होंने मामले को शासन में एक मंत्री तक से शिकायत की थी। होटल संचालक का आरोप था कि एसडीएम सदर से बिल मांगने के कारण छापामार कार्रवाई द्वेष भावना से की गई है।
विज्ञापन


डीएम नेहा शर्मा ने एसडीएम सदर अम्बरीश कुमार बिंद को सिरसागंज एसडीएम व सिरसागंज में तैनात कालीशंकर वर्मा को जिला मुख्यालय पर तैनात किया है। मुख्यालय पर तैनात चंद्रभानु सिंह एसडीएम सदर बनाया गया है। एडीएम उदय सिंह ने एसडीएम के कार्यक्षेत्र में बदलाव किए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें