फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस में शराब ठेका बंद कराने को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रदर्शन
विज्ञापन
किशनी (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव ऊंचा इस्लामाबाद में घनी बस्ती के बीच शराब का ठेका खोले जाने से नाराज लोगों ने मंगलवार को तहसील दिवस में प्रदर्शन किया। एसडीएम को शिकायती पत्र देकर ठेका न खुलने देने की चेतावनी दी। एडीएम ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


बीते शनिवार को थाना में आयोजित समाधान दिवस में प्रदर्शन कर गांव ऊंचा इस्लामाबाद निवासी ग्रामीणों ने घनी बस्ती से शराब का ठेका हटाए जाने की मांग की थी। अधिकारी के आश्वासन के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

आक्रोशित ग्रामीण मंगलवार को तहसील दिवस पहुंच गए। यहां प्रदर्शन कर एडीएम बी राम से शराब का ठेका हटवाने की मांग की। बताया कि ठेका संचालक ने एक प्रार्थना पत्र भी दिया है। जिसमें ठेका चलाने के लिए दो लाख रुपये की मांग करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


यह भी बताया कि ठेकेदार कई बार नकली शराब बेचने के मामले में जेल जा चुका है। एडीएम ने ग्रामीणों को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालों में गोविंद सिंह, विश्राम सिंह, रतीराम, अनुराग दुबे, ब्रजपाल सिंह, रामजी शाक्य, शैलेंद्र कुमार, इंद्रपाल सिंह, रामजीत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें