सीसीटीवी जांच में हुआ खुलासा
संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों को पुराने वाहनों के संचालन की जानकारी मिली। शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों से जांच कराई गई। सीसीटीवी से पुराने नंबर के कई वाहन नजर आए। वाहनों की सूची विभाग के अधिकारियों को उपलब्ध हुई, फिर भी अधिकारियों ने काई कार्रवाई नहीं की। इसकी वजह आरटीओ से वाहनों का रिकार्ड समाप्त होना बताया गया। नियम से पुराना वाहन पकड़े जाने पर सीधे स्क्रैप सेंटर भेजा जाता है, लेकिन इस तरह की कार्रवाई न के बराबर की गई।
ये भी पढ़ें - होटल मालिक के बेटे ने की हैवानियत: किशोरी को बंधक बनाया, लूटी आबरू...हालत बिगड़ी तो कर दिया ये कांड