फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: सीवर लाइन के नाम पर खोदी सड़कें, डेढ़ साल से जाम में फंस रहे लाखों लोग; अब तक पूरा न हुआ काम

Wed, 10 Jun 2026 09:57 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

नमामि गंगे योजना के तहत फतेहाबाद रोड पर एक महीने में पूरा होने वाला सीवर लाइन प्रोजेक्ट 15 महीने बाद भी अधूरा है। सड़क खोदाई और अधूरे निर्माण के कारण पांच लाख से अधिक लोग रोजाना जाम और परेशानी का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
सीवर लाइन के नाम पर खोदी सड़कें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिर्फ एक महीने का काम 15 महीने में भी पूरा न होने से फतेहाबाद रोड की ओर रहने वाले पांच लाख से ज्यादा लोग परेशान हैं। नमामि गंगे योजना के तहत सीवर लाइन बिछाने का काम बीते साल 31 मार्च तक पूरा करना था, लेकिन अब तक यह अधूरा पड़ा है और सड़कें खोदकर छोड़ दी गई हैं। धांधूपुरा मोड़ पर इंटरकनेक्शन का काम अधूरा पड़ा है। वहीं बारिश के कारण जो सड़कें धंस गईं, उनका निर्माण भी नहीं किया गया।
विज्ञापन


जल निगम की ग्रामीण इकाई ने होटल हावर्ड पार्क प्लाजा से फतेहाबाद रोड मेट्रो स्टेशन तक सीवर लाइन का काम पूरा करने के लिए अब जून तक का समय मांगा है। सीवर लाइन के लिए खुदाई होने से बंद पड़ी एक साइड के कारण 5 लाख से ज्यादा लोग हर दिन जाम से जूझ रहे हैं। यह काम सवा साल लेट हो चुका है। प्रधानमंत्री कार्यालय से इसे हर हाल में 31 मार्च तक पूरा करने को कहा गया था और नियमित मॉनिटरिंग भी की जा रही थी, लेकिन काम अब भी अधूरा पड़ा हुआ है।

100 एमएलडी का एसटीपी बनकर तैयार, लाइन अधूरी
यमुना नदी में नालों के जरिये 180 एमएलडी सीवर हर दिन पहुंच रहा है। इसे रोकने के लिए नमामि गंगे योजना के तहत धांधूपुरा में 100 एमएलडी का नया सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बन चुका है। इसे खैराती टोला के पंपिंग स्टेशन से जोड़ने के लिए पुरानी मंडी होते हुए फतेहाबाद रोड से धांधूपुरा तक सीवर लाइन बिछाई गई। विश्वराज एनवायरमेंट की ओर से किए जा रहे काम में करीब 300 मीटर का हिस्सा अब तक अधूरा है। आई लव आगरा सेल्फी पॉइंट में आधे हिस्से तक लाइन बिछाई गई है। वहीं इंटरकनेक्शन का काम इसी के सामने मोड़ पर बाकी है।
विज्ञापन


इसी माह पूरा हो जाएगा काम
जल निगम ग्रामीण के प्रोजेक्ट मैनेजर आरपी सिंह ने बताया कि फतेहाबाद रोड पर पहले यूटिलिटी और अन्य समस्याएं आती रहीं। फिर ताज महोत्सव और वीवीआईपी के बार-बार आगमन से काम रोकना पड़ा था। अब जून अंत तक काम पूरा कर लिया जाएगा। एसटीपी बनकर तैयार है। सड़कों का निर्माण भी इसी माह पूरा कर देंगे। 

लोगों ने बताई परेशानी
ताजनगरी निवासी सुमित कुमार का कहना है कि पहले मेट्रो के कारण फतेहाबाद रोड पर जाम झेल रहे थे, अब सीवर लाइन के काम ने परेशान कर दिया है। एक महीने में काम करने का वादा किया गया था। सवा साल हो गया। जाम में फंसने पर एक से डेढ़ घंटा हर दिन बर्बाद हो रहा है। 

फतेहाबाद रोड डॉ. प्रदीप शर्मा ने बताया कि तीन साल से फतेहाबाद रोड पर जाम से जूझ रहे हैं। एक माह में काम पूरा करने की बात कही गई थी, लेकिन सवा साल से काम खत्म ही नहीं हो रहा। वीवीआईपी रोड की यह दुर्दशा चिंताजनक है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें