फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में गोवंश की बर्बरता से हत्या, तेजाब से जलाने के बाद आंखें फोड़ी, खेतों में बिछी लाशें

विज्ञापन
खेत में पड़ी गोवंश की लाशें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा-मथुरा हाईवे के पास एक खेत में 15 गोवंश मृत पाए गए। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगाकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक और पुलिस अफसरों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। 
विज्ञापन


रुनकता क्षेत्र में गांव कीठम के पास कई दिन पहले किसी ने एक खेत में मृत गोवंश डाल दिए थे। रविवार को बदबू आने से ग्रामीणें ने जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। खेत में कई गोवंश के शव पड़े थे। 

गोवंश की मौत पर ग्रामीणें की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर हिन्दू सेना और बजरंदल के लोग भी पहुंच गए। नारेबाजी कर दक्षिण बाईपास पर जाम लगा दिया। मौके पर पुलिस पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे किरावली एसडीएम अजीत कुमार और देहात एसपी अखिलेश नारायन ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। इसके बाद डॉक्टर्स की टीम बुलाकर गोवंशों का पोस्टर्माटम कराया। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से गोवंशों की मौत का कारण बताया जा रहा है। वहीं मृत गोवंश को गड्ढा खोदकर दफना दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें