फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के रहने वाले पिता-पुत्र ने लिया मथुरा पुलिस से पंगा, पड़ गए लेने के देने

Sun, 13 May 2018 07:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
आरोपी पिता-पुत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वृंदावन में नो एंट्री पर गाड़ी रोकना पुलिस के लिए भारी पड़ गया। इस बात को लेकर पंजाब के पिता-पुत्र ने दरोगा और सिपाही को पीट दिया। उनकी वर्दी फाड़ दी और बैज उखाड़ दिए। पुलिस ने पिता-पुत्र को विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

  
शनिवार की रात पंजाब के जालंधर निवासी महावीर मोदी अपने परिवार के साथ सेंट्रो कार से वृंदावन मंदिरों के दर्शन करने आए थे। गाड़ी को उसका बेटा शुभम चला रहा था। 

गाड़ी जब छटीकरा मार्ग स्थित रुक्मिणी पार्किंग के पास पहुंची तभी वहां खड़ी पुलिस ने उन्हें वृंदावन में प्रवेश करने से रोक दिया और गाड़ी को मल्टी स्टोरी पार्किंग में पार्क करने के लिए कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का आरोप है कि शुभम ने कार को बीच सड़क पर खड़ा कर दिया और वहां तैनात सिपाही राकेश से झगड़ने लगा। विवाद बढ़ते ही दरोगा मोहित मलिक वहां पहुंचे और पिता-पुत्र को समझाने का प्रयास किया। 

आरोप यह भी है कि दोनों ने पुलिस से गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पिता-पुत्र ने उन पर हमला बोल दिया। दरोगा को लात घूंसों से पीटा, उनकी वर्दी फाड़ दी और बैज उखाड़ दिए। 

बचाव को आए सिपाही राकेश के साथ भी मारपीट की गई। यह देख वहां तैनात अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे और पिता महावीर और बेटे शुभम को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार दोनों ने कोतवाली में भी रात भर हंगामा किया। 

पुलिस ने दोनों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने, गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने और मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया। उधर, पिता-पुत्र के साथ आए बाकी परिजन वापस घर लौट गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें