फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाइड लाइन के तहत मनेगा स्वतंत्रता दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोरोना काल के चलते स्वतंत्रता दिवस भी सामाजिक दूरी के साथ मनाया जाएगा। सुबह नौ बजे ध्वजारोहण किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि कोविड-19 को देखते हुए स्वतंत्रता दिवस सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करके ही मनाया जाएगा।
सुबह नौ बजे सरकारी, गैर सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर झंडा अभिवादन के साथ राष्ट्रगान का गायन होगा। उन्होंने कहा कि कहीं पर भी मानव श्रृंखला नहीं बनेगी। भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों पर रोक रहेगी। कोरोना योद्धा चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, स्वच्छता कर्मियों, कोरोना महामारी से स्वस्थ हुए लोगों को ऑनलाइन आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन

रोशनी से सराबोर हुईं इमारतें
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभर में सरकारी इमारतों को विद्युत झालरों से सजाया गया है। शाम होते ही इमारतें रोशनी में सराबोर हो गईं। कलक्ट्रेट और विकास भवन में आकर्षक सजावट की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें