फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन समाज का आष्टांहिका पर्व

विज्ञापन
जैन मंदिर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
टूंडला। नगर के 1008 श्री आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा पंचायती मंदिर में आयोजित अष्टांहिका पर्व धूमधाम से धार्मिक अनुष्ठान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जसवीर प्रसाद जैन ने दीप प्रज्वलित कर और सत्येन्द्र जैन ने ध्वजारोहण कर किया।
विज्ञापन


धार्मिक कार्यक्रम का आगाज संतकुमार जैन बैंकर्स ने चित्र अनावरण कर किया। मुकेशचन्द्र जैन मरसैना वाले ने सौधर्म इन्द्र, नयन कुमार जैन गाजियाबाद ने कुबेर, प्रकाश चन्द्र जैन गाजियाबाद ने यज्ञ नायक की भूमिका निभायी। विद्वान सुरेन्द्र कुमार जैन, भैयाजी, सोम कुमार जैन ने पर्व की जानकारी देते हुए पर्व का महत्व बताया।

नौ दिन चले कार्यक्रम में विधानाचार्य वाणी पंडित भूषण सेठ, पवन कुमार जैन दीवान मुरैना वाले ने पाठ और हवन कराया। इस दौरान संध्या में आरती और रात में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रचार एवं प्रचार सचिव साहू सोनाल जैन ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी धर्मावलंबियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें