फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैच में गड़बड़ी पर चिप्स के 146 पैकेट किए सीज

विज्ञापन
स्नह्यस्रड्ड सिकन्दर बाईं पुर में चिप्स के पैकेट सील करते हुए। - फोटो : Agra City
विज्ञापन
आगरा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने सिकंदरा के बाईंपुर स्थित पैप्सिको कंपनी के गोदाम में छापा मारकर लेयस ब्रांड के 146 पैकेट चिप्स को सील कर दिया है। जांच के लिए एक नमूना भी लिया है।
विज्ञापन

जिला अभिहित अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि छापे में पैप्सिको कंपनी के गोदाम मैनेजर संदीप कुमार मौके पर मिले। गोदाम का निरीक्षण किया तो यहां पांच कार्टन में लेयस ब्रांड के चिप्स के पैकेट भरे हुए थे। कार्टन पर बैच संख्या और चिप्स के पैकेट के बैच संख्या का मिलान करने पर अंतर मिला। इनका रखरखाव भी बेहतर नहीं था, गंदगी और नमी थी। इनको सीज कर दिया है। नियमों की अनदेखी के चलते मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम आशीष मौर्य, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अवधेश पाराशर और बसंत गुप्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें