फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच को पहुंचे दिल्ली के अफसर, जुटाए दस्तावेज

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र गोरहा पर हुए घोटाले की जांच स्टेट बैंक मुख्यालय ने भी आगे बढ़ा दी है। गुरुवार को एसबीआई दिल्ली मंडल और आगरा के अफसर जांच के लिए कासगंज पहुंचे। अधिकारियों ने बैंक में दस्तावेज खंगाले और जांच कमेटी से भी चर्चा की।
विज्ञापन

घोटाले की जांच में प्रशासनिक टीम एलडीएम के नेतृत्व में जुटी हुई है। वहीं पुलिस के साथ साथ भारतीय स्टेट बैंक ने भी जांच आगे बढ़ाई है। तीन टीमें घोटाले की जांच कर रही हैं। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि उपभोक्ताओं को धनराशि कैसे मिलेगी। गुरुवार को जांच के लिए पहुंचे सहायक महाप्रबंधक आगरा रमेश कालरा एवं दिल्ली मंडल के अफसरों की टीम ने एसबीआई ग्रामीण शाखा में दस्तावेज खंगाले। अधिकारियों ने बैंक से ग्राहक सेवा केंद्र के खाताधारकों का ब्यौरा जुटाया। उसके बाद एसबीआई के अफसर जांच कमेटी के पास पहुंचे। यहां लीड बैंक मैनेजर महेश प्रकाश से एसबीआई के जंाच अफसरों ने पूछताछ की। तमाम जानकारी जुटाईं। एसबीआई के अफसरों ने स्पष्ट किया कि वह प्रयास कर रहे हैं कि जल्द ही उपभोक्ताओं का भुगतान करा दिया जाए। इसके लिए अधिकृत कंपनी ओरियल पर दबाव बनाया जाएगा।
विज्ञापन

- एसबीआई के अधिकारी आए थे। उन्होंने कुछ जानकारी मांगी। जो जरूरी जानकारी थी एसबीआई के अधिकारियों को दी गई हैं। जांच की जा रही है- महेश प्रकाश, एलडीएम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें