फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरएस करेंगे रेल विद्युतीकरण का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। मथुरा-कानपुर रेलमार्ग का विद्युतीकरण पूरा हो गया है। अब सीआरएस की हरी झंडी पर इस ट्रैक की रेल रफ्तार टिकी है। मंगलवार को सीआरएस ट्रैक के निरीक्षण को पहुंचेंगे। वह दरियावगंज से मेड़ू स्टेशन तक इलैक्ट्रिक ट्रेन से गति का परीक्षण करेंगे और संरक्षा से जुड़ी प्रत्येक कड़ी का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

मथुरा से कानपुर तक 430 करोड़ रुपये की लागत से रेल पथ का विद्युतीकरण किया गया है। केंद्रीय संरक्षा आयुक्त मेड़ू से मथुरा तक इलैक्ट्रिक ट्रेन से गति परीक्षण कर चुके हैं। अब वह दरियावगंज से मेड़ू स्टेशन तक ट्रेन का गति परीक्षण करने आ रहे हैं। सुबह 8 बजे से सीआरएस अरविंद कुमार जैन दरियावगंज स्टेशन से निरीक्षण शुरू करेंगे। उनके साथ इज्जतनगर मंडल के रेल प्रबंधक दिनेश कुमार सिंह भी रहेंगे। सीआरएस स्पीड ट्रायल कर व्यवस्था परखेंगे कि इस ट्रैक पर ट्रेन दौड़ाई जा सकती है या नहीं। उनसे हरी झंडी मिलने के बाद यह ट्रैक इलैक्ट्रिक ट्रेन दौड़ाने के लिए फिट माना जाएगा। सीआरएस के आगमन को लेकर रेलवे तैयारियों में जुटा हुआ है। रेलवे के सभी विभागों के अधिकारियों ने अपने अपने विभागों की व्यवस्थाएं दुरुस्त की हैं।
विज्ञापन

आंकड़े-
- 108 किलोमीटर दरियावगंज से मेड़ू तक आज होगा ट्रायल।
- 200 किलोमीटर ट्रैक पर दरियावगंज-कानपुर के बीच निरीक्षण को करना होगा इंतजार।
- सीआरएस निरीक्षण करने सुबह 8 बजे पहुंचेंगे। वह दरियावगंज से मेड़ू स्टेशन तक इलैक्ट्रिक ट्रेन से गति का परीक्षण करेंगे। राजेंद्र सिंह, पीआरओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें