फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांटून पुल से एक माह तक नहीं गुजर सकेंगे राहगीर

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। यमुना में पिछले एक माह से जलस्तर में हो रही वृद्धि व कमी के कारण पांटून पुल पर अभी आवागमन सुचारु नहीं हो सका है। अगले एक माह तक ऐसी ही स्थिति बनी रहने की संभावना जताई गई है। इस कारण मांट से वृंदावन आने-जाने वाले वाहन व राहगीर 10 से 15 किमी अतिरिक्त चलकर अपने गंतव्य को जाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


गांव डांगोली, जहांगीरपुर, बेगमपुर, नौहझील, बाजना, राजा की गढ़ी, मैना गढ़ आदि क्षेत्रों से प्रतिदिन 4 से 5 हजार व्यक्तियों का वृंदावन की ओर आवागमन होता है। लेकिन पिछले एक माह से पांटून पुल पर यातायात बंद कर दिया गया है, जहां लोगों ने नाव को अपना सहारा बना लिया है।

वहीं कुछ लोग पानी गांव वाले पक्के पुल से वृंदावन पहुंच रहे हैं। पीडब्ल्यूडी की ओर से घाट की व्यवस्था देख रहे बच्चू सिंह ने बताया कि हिंडन नदी से रोक-रोककर जल छोड़े जाने के कारण यहां उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। अगले एक माह तक यही स्थिति बनी रहने की संभावना है। फसलें भी हो रहीं बर्बाद रोजी-रोटी कमाने के लिए पास के ही गांव के किसानों ने यमुना किनारे फल व सब्जी की फसलें बो रखी थीं। पानी में आए दिन हो रही बढ़ोत्तरी के कारण यमुना खादर क्षेत्र में लगी, तरबूज, खरबूज, ककड़ी, खीरा, घीया, तोरई, काशीफल आदि की फसलें भी नष्ट हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें