Helicopter descends on the runway of Dhanipur.
- फोटो : अमर उजाला
एटा। सीएम योगी आदित्यनाथ का हैलीकॉप्टर सवा दो बजे सैनिक पड़ाव में उतरेगा। इसके बाद दोपहर 2:20 से 03:20 बजे तक मुख्यमंत्री राजकीय मेडिकल कालेज का शिलान्यास करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 3:30 बजे वह हैलीकॉप्टर से लखनऊ को प्रस्थान रखेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ प्राविधिक और चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन मौजूद रहेंगे। वहीं कार्यक्रम में शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह दोपहर 1:30 बजे एटा भाग लेने पहुंचेंगे। बता दें कि प्रशासन ने देर रात तक सीएम का कार्यक्रम जारी नहीं किया। जबकि अन्य मंत्रियों के आगमन कार्यक्रम जारी किए गए। वहीं कार्यक्रम में विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा ज्ञानेश्वर प्रसाद भी शामिल होंगे। इसके अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा भी कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहने की संभावना है।
माला नहीं पहनेंगे सीएम, कार्यकर्ता देंगे फूल
एटा। सैनिक पड़ाव पर स्थित कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ माला नहीं पहनेंगे। स्वागत करने वाले बस उन्हें फूल ही दे सकेंगे। सुरक्षा कारणों के चलते यह बड़ा फैसला लिया गया है। जिले का प्रशासन किसी भी कीमत पर सुरक्षा से समझौता नहीं कर रहा है।
आतंकी हमले को लेकर किया सतर्क
सोमवार को सीएम के कार्यक्रम को लेकर जनपद व बाहर से आए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक की गई। इसमें सिर्फ एक ही चर्चा रही कि सुरक्षा से किसी कीमत पर चूक नहीं होनी चाहिए। आतंकी हमले और मानव बम को लेकर भी सतर्क किया गया। एएसपी संजय कुमार ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को बिना जांच पड़ताल किए बिना अंदर न आने दें। आसपास के होटलों पर भी नजर रखने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा एसएसपी स्वनिल ममगाई व डीएम आई पी पांडेय ने भी कई बार कार्यक्रम स्थल पहुंच कर निरीक्षण किया।
मौसम बन सकता है सीएम के आगमन में बाधा
एटा। जिले में 26 फरवरी को सीएम योगी की दौरे में मौसम बाधा डाल सकता है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 26 फरवरी को बारिश होने की आशंका है। ऐसे में जिला प्रशासन व्यवस्थाओं को मौसम के मद्देनजर जुटाने में लगा है। जिले में योगी आदित्यनाथ के दौरे में एक बार फिर मौसम व्यवधान डाल सकता है। मौसम विभाग की मानें तो 26 फरवरी को प्रदेश भर में बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। इसके चलते कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी मशक्कत कर रहा है। हर व्यवस्था को बारिश की संभावना को लेकर ही अंजाम दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री के लिए बनाए जा रहे ग्रीन हाउस को मंच के पीछे बनाया जाएगा। ताकि बारिश के चलते सीएम को मंच तक पहुंचने में दिक्कत न हो। इसके अलावा बारिश के मद्देनजर ही जर्मन हैंगर पांडाल की व्यवस्था की गई है। ताकि भीड़ को सुरक्षित रखा जा सके। बता दें कि 22 जुलाई 2018 को भी सीएम के आगमन के दौरान बारिश ने कार्यक्रम में खलल डाला था। सीएम के आगमन से ऐन पहले बारिश होने से व्यवस्थाएं चरमरा गई थीं।