फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मटर लदा लोडर पलट, लगा जाम तो खुद एसपी पहुंचे जाम खुलवाने

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बरेली-मथुरा मार्ग पर मोहनपुरा मटर मंडी इलाके में रविवार की सायं के समय मटर लदा लोडर सड़क पर पलट गया। जिसके कारण। मार्ग में जबरदस्त जाम लग गया। दिल्ली, मथुरा, अलीगढ़ की ओर आने जाने वाला ट्रैफिक ठहर गया। वहीं मटर मंडी में आने वाले मटर लदे तमाम वाहन भी जाम में फंस गए। जाम की सूचना पर एसपी अशोक कुमार शुक्ल पुलिसबल के साथ स्वयं मौके पर गए। 2 घंटे की पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन


बरेली-मथुरा मार्ग मोहनपुरा पर सड़क किनारे ही मटर का कारोबार होता है। प्रतिदिन मंडी में सैंकड़ों वाहनों से किसान मटर लेकर पहुंचते हैं। वहीं किसानों की मटर ट्रकों में लदकर बाहर की मंडियों में जाती है। सायं के समय मटर लदा लोडर सड़क पर आते ही पलट गया। वहीं पास में टेंपो खड़ा था। इस टेंपों में कोई भी बैठा हुआ नहीं था। लोडर पलटकर टेंपों पर गिरा। जिससे टेंपों दब गया।

इस दुर्घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ, लेकिन बीच सड़क पर लोडर पलट जाने से यातायात थम गया। मोहनपुरा चौकी पुलिस ने कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिसबल बुलाया गया। वहीं एसपी अशोक कुमार शुक्ल को जानकारी मिली तो वे भी पुलिसबल लेकर मौके पर आ गए। एसपी ने मोहनपुरा पर जाम की समस्या को देखते हुए मंडी स्थल के स्वामी आशीष कुमार को वाहनों के आने जाने के लिए रैंप की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


वहीं मंडी सचिव को भी पुलिस अधीक्षक ने व्यवस्थाएं बनाने के लिए निर्देशित किया। लोगों ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की कि मंडीकर्मी बिना मंडी टैक्स के ही तमाम वाहनों को निकाल देते हैं। जिससे राजस्व की हानि होती है। पुलिस अधीक्षक ने इस संबंध में मंडी सचिव को भी निर्देशित किया। पुलिस की दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम से राहत मिल सकी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मोहनपुरा पर जाम न लगे इसके लिए पुलिस को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें