फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स के झंझट से मुक्ति मिलने पर छोटे व्यापारी खुश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद। मोदी सरकार द्वारा पेश किए गए अंतिरम बजट को लेकर आम व्यापारी उत्साहित हैं। व्यापारियों का कहना है कि इस बजट से तमाम झंझटों से मुक्ति मिलेगी, वहीं आयकर का दायर बढ़ने से व्यापार में भी बढ़ोत्तरी होगी।

व्यापार मंडल के पदाधिकारी अनिल मैनेजर ने कहा कि टैक्स सीमा पांच लाख किए जाने से व्यापारियों को फायदा मिलेगा। जीएसटी रजिस्ट्रेशन की सीमा भी 20 लाख से बढ़ाकर 40 लाख कर दी गई।
विज्ञापन


चूड़ी व्यापारी अरूण गर्ग अग्रभूषण का कहना है कि देश के इतिहास में अब तक का सबसे शानदार बजट प्रस्तुत कर मोदी सरकार ने दूसरी सर्जिकल स्ट्राइक की है। सभी वर्ग का बजट में ख्याल रखा गया है।


कांच शोरूम व्यापारी शलभ गोयल का कहना है कि छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा एमएसएमई व मुद्रा लोन योजना को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे छोटे उद्योगों का तेजी से विकास होगा। सरकारी विभागों को 25 प्रतिशत खरीदारी छोटे कारोबारियों से करने का भी लाभ मिलेगा।


जनरल स्टोर व्यापारी अनिल साहनी का कहना है कि बजट में आयकर टैक्स स्लैब पांच लाख किए जाने से आम व्यापारियों को लाभ होगा। समाधान योजना में लगने वाले एक प्रतिशत टैक्स को घटाकर आधा प्रतिशत करना चाहिए था।


चूड़ी व्यापारी रूपेश जैन का कहना है कि चुनावी वर्ष को देखते हुए मोदी सरकार द्वारा अच्छा बजट पेश किया है। जीएसटी में टैक्स जमा करने की समय सीमा मासिक से तिमाही करने, साल में एक बार रिटर्न दाखिल साल से बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन



कपड़ा व्यापारी अनिल लालवानी का कहना है कि केंद्र सरकार ने बजट में आयकर की सीमा बढ़ाकर पांच लाख की है। खरीद व बिक्री की लिमिट एक करोड़ से बढ़ाकर डेढ़ करोड़ की है, जिससे व्यापारियाें को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें