फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र से मल उठवाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी- बिछवां। किन्हावर गांव में खेत में शौच करता देख बालक के साथ मारपीट और हाथ से मल उठवाने के मामले में एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है। थाना क्षेत्र के गांव किन्हावर निवासी कक्षा चार का एक छात्र सात जनवरी को स्कूल के मध्यावकाश में गांव स्थित एक खेत में शौच के लिए चला गया था। वहां खेत मालिक रविंद्र उर्फ छन्नू व उसके सजैत रामवरन ने गुस्से में आकर उसके साथ मारपीट कर दी थी। वहीं, मल को उठवाया था।
विज्ञापन


बालक को धमकी देकर वहां से भगा दिया था, अगले दिन भयभीत छात्र जब स्कूल नहीं गया तो मां ने उससे वजह के बारे में पूछताछ की थी। तब उसने साथ हुई घटना की जानकारी दी थी। पीड़िता जब थाने में शिकायत दर्ज कराने गई तो वहां उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई थी। इसके बाद पीड़िता ने एसपी अजय शंकर राय से शिकायत की थी। एसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें