फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंध में रोड़ा बनने पर की थी दुर्गपाल की हत्या

विज्ञापन
khyala murder - फोटो : demo
विज्ञापन
मैनपुरी। दुर्गपाल की हत्या अवैध संबंध में रोड़ा बन जाने की वजह से की गई थी। साथियों ने ही कुल्हाड़ी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसपी ने प्रेसवार्ता कर घटनाक्रम का खुलासा किया।
विज्ञापन



थाना औंछा क्षेत्र के गांव पराहार निवासी रामअवतार जाटव का 19 वर्षीय पुत्र दुर्गपाल 14 जनवरी की शाम फोन कॉल आने के बाद घर से चला गया था। अगले दिन सुबह करीब 10 बजे उसका शव गांव से करीब एक किलोमीटर दूर सरसों के खेत मेें पड़ा मिला था। गले व सिर में धारदार हथियार से वार के निशान थे। उधर किसी भी रंजिश से इंकार कर रहे परिजनों ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी।


एसपी अजय शंकर राय ने बताया कि शुक्रवार सुबह सूचना पर स्वाट टीम प्रभारी जगदत्त सिंह, एसओ औंछा विजय वर्मा चंदेल ने पुलिस टीम के साथ ज्योंती तिराहे के पास से दीपक सिंह, सौरभ और सूरज निवासी गांव पराहार को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर दीपक ने बताया कि उसके प्रेम संबंध में दुर्गपाल बाधा बन रहा था।
विज्ञापन


इसलिए 14 जनवरी की शाम फोनकर उसे नलकूप पर बुलाया। वहां तीनों ने दो कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया। एसपी अजय शंकर राय ने पत्रकारों को बताया कि प्रेम संबंध में आड़े आने पर हत्या की योजना बनाई गई थी। तीनों ही आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया है। वहीं निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें