फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मत्स्य पालन को पांच तालाबों की होगी सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मत्स्य पालन के लिए पांच तालाबों की होगी सफाई
विज्ञापन

सरकार ने मुहैया कराए 4.68 लाख रुपये
पट्टेदारों को 60 फीसदी धनराशि स्वयं करनी होगी वहन
अमर उजाला ब्यूरो
एटा। मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार तालाब सफाई के लिए 40 फीसदी धनराशि मुहैया करा रही है। जिले में पांच तालाबों का चयन किया गया है। इसके लिए धनराशि आवंटित कर दी गई है। इन तालाबों की सफाई कराकर मछली पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय मत्स्य कृषि विकास योजना के तहत तालाबों की सफाई कराने के लिए सरकार की ओर से जिले से प्रस्ताव मांगे गए थे। विभाग द्वारा भेजे गए प्रस्तावों की जांच के बाद पांच तालाबों का चयन किया गया है। इनमें नगला भगत हिम्मतनगर बझेरा विकास खंड मारहरा, विजयपुर हिम्मतनगर बझेरा मारहरा, बावसा विकास खंड निधौलीकलां, पुराहार विकास खंड अलीगंज और सिकंदरपुर डोंगा विकास खंड अलीगंज का चयन किया गया है। इन पांचों तालाबों की सफाई के लिए सरकार लागत की 40 फीसदी धनराशि मुहैया कराएगी और 60 फीसदी धनराशि पट्टेदार को वहन करनी होगी। सफाई कार्य में लागत के अनुपात में आए खर्चे का 4.68 लाख रुपये सरकार दे रही है। उप निदेशक मत्स्य राजेलाल ने कहा कि तालाबों की सफाई होने से मछली दूषित नहीं होती है और किसान को अच्छा उत्पादन मिल जाता है। इसलिए सरकार मत्स्य पालन को प्राथमिकता में रख रही है। किसानों को लाभ पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। तालाबों की सफाई का बजट बनाकर भेजा गया था। इनमें से पांच तालाबों का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें