फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में नहीं है नगर स्वास्थ्य अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। नगर निगम बिना नगर स्वास्थ्य अधिकारी के ही दौड़ रहा है। इससे शासन की कई महत्वपूर्ण योजनाओं को साकार होने में मुश्किल आ रही है। इस संबंध मेें नगर आयुक्त द्वारा भी सीएमओ को पत्र लिखा जा चुका है। स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी की नियुक्ति की मांग उठाई है।
विज्ञापन


छह माह पूर्व डा. संजीव यादव नगर स्वास्थ्य अधिकारी के रूप से संबद्ध थे परंतु उनका स्थानांतरण हो गया। इसके बाद से नगर निगम में कोई नगर स्वास्थ्य अधिकारी नहीं है। इसके चलते कई महत्वपूर्ण योजनाओं को पूर्ण होने में मुश्किल आ रही हैं। स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ ने कई दफा नगर स्वास्थ्य अधिकारी की तैनाती की मांग उठाई है।

इसका संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त समीर वर्मा ने भी सीएमओ को पत्र भी लिखा परंतु नगर स्वास्थ्य अधिकारी की तैनाती नहीं हो चुकी। स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय उप महामंत्री मदन मोहन ने नगर आयुक्त को पुन: पत्र लिखकर नगर स्वास्थ्य अधिकारी की तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन


उन्होंने पत्र में लिखा है कि निगम के बनने के बाद 51 गांवों को शामिल कर लिया गया है। इसके चलते नगर निगम में दो नगर स्वास्थ्य अधिकारियों की आवश्यकता है। सीएमओ डा. शेर सिंह ने बताया कि नगर स्वास्थ्य अधिकारी की तैनाती शासन द्वारा होती है न कि सीएमओ कार्यालय द्वारा। उनके पास चिकित्सकों की पहले से ही कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें