फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगला मवासी में डीएम ने शराब का जखीरा पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। डीएम नेहा शर्मा ने अवैध शराब बिक्री की सूचना पर शुक्रवार रात थाना मक्खनपुर के गांव नगला मवासी में छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


डीएम नेहा शर्मा को नगला मवासी में अवैध शराब की बिक्री की सूचना मिली थी। रात करीब साढे़ आठ बजे डीएम नेहा शर्मा खुद नगला मवासी पहुंच गईं। थोड़ा पहले गाड़ी खड़ी कर डीएम ने चालक को शराब लेने भेजा। वहां एक निर्जन स्थान पर शराब बेच रहे मुरारी को मौके से पकड़ा गया।

उसके पास बोरे में भर कर रखीं गईं फाइटर ब्रांड की शराब पकड़ी गई। इसी गांव में एक अन्य स्थान पर हुई कार्रवाई के दौरान पवन को भी पकड़ा गया। पुलिस ने अन्य कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। अन्य ठिकानों पर अवैध शराब की तलाश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें