फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र: मंगला दर्शन के लिए मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शारदीय नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ा। घर-घर घट स्थापना की गई। शहर के प्रमुख श्री राजराजेश्वरी कैलादेवी मंदिर पर तड़के तीन बजे से ही भक्तों की भीड़ एकत्रित हो गई। चार बजे मंदिर के पट खुलते ही मंदिर परिसर जयकारों से गूंजा। भक्ति भाव से हजारों भक्तों ने मातारानी के दर्शन किए। देवी मंडपों और मंदिरों में बुधवार को माता शैलपुत्री के स्वरूपों के साथ माता ब्रह्मचारिणी की आराधना की गई।
विज्ञापन


घट स्थापना के लिए तड़के से ही घरों और देवालयों में देवी आराधना एवं घट स्थापना का क्रम शुरू हो गया। घरों में देवी पूजा के बाद देवी भक्त मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए गए। शारदीय नवरात्र के देवी भक्तों ने विधि विधान के साथ प्रथम देवी शक्ति के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री के स्वरूपों के साथ माता ब्रह्मचारिणी की आराधना की।

नवरात्र के प्रथम दिन से ही नगर में विक्रेताओं ने फल एवं फूलों के दामों में बढ़ोत्तरी कर दी। प्रमुख फलों में सेव, केला एवं अनार आदि के दामों में जहां प्रति किलोग्राम 15 से 20 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई।
विज्ञापन

फिरोजाबाद। लगभग चार सौ वर्ष प्राचीन पथवारी माता मंदिर आज भी नगर वासियों के लिए देवी शक्ति की आस्था का प्रमुख केंद्र है। पूजा अर्चना के लिए नगर के किसी भी देवालय में दर्शन के लिए आने जाने वाले श्रद्धालु पथवारी माता के दर्शन के बाद लौटते हैं।

नगर के अन्य देवी मंदिरों यथा राजराजेश्वरी कैला देवी मंदिर, वैष्णोधाम उसायनी, मोहनदेई माता मंदिर अन्य देवालयों में आने जाने वाले देवी भक्त पथवारी माता मंदिर जरूर जाते हैं। मंदिर के महंत रास बिहारी कटारा के अनुसार देवी मंदिर में हर वर्ष नवरात्र के दिनों में यहां मेला लगता है जिसे देखने दूर-दराज से श्रद्धालु आते हैं। मंदिर प्रबंधन ने धर्मशाला का निर्माण भी कराया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें