फिरोजाबाद/फरिहा। फरिहा में विद्युत सब स्टेशन की इनकमिंग मशीन में मंगलवार रात में सांप घुसने से फाल्ट हो गया। तेज धमाके के साथ केबल बाक्स फटने से फरिहा टाउन सहित 21 गांवों बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
फरिहा सबस्टेशन से इटारी जुड़ा है। इस फीडर से 21 गांवों में आपूर्ति होती है। फरिहा सबस्टेशन से पूरे टाउन एरिया में आपूर्ति होती है। मंगलवार रात करीब 8.30 बजे एक सांप इनकमिंग मशीन में घुसने से शार्ट सर्किट होने के बाद तेज आवाज के साथ केबल बाक्स फटने से फरिहा टाउन सहित इटारी फीडर से जुड़े 21 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रात होने के कारण फाल्ट ठीक नहीं हो पाया।
अवर अभियंता कयामुद्दीन खान ने सुबह प्राइवेट कर्मचारी बुलाकर मशीन सही कराई। मशीन एवं केबल बाक्स बदलने के लिए स्टोर से सामान मांगा गया, लेकिन ामान नहीं मिला। जेई ने आगरा से केबल बाक्स एंव अन्य सामान मंगाकर दोपहर करीब 3.30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल कराई।