फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थनगरी के सर्वेक्षण को लखनऊ से पहुंचे आर्किटेक्ट

विज्ञापन
तीर्थनगरी के सर्वेक्षण को लखनऊ से पहुंचे आर्किटेक्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

प्रदेश के अन्य तीर्थ स्थलों की तरह ही सोरों तीर्थस्थल का विकास किया जाएगा। इसके लिए शासन के निर्देश पर लखनऊ से आर्किटैक्ट की टीम यहां पहुंची है। एमान ग्रुप को यहां के विकास का कार्य सौंपा गया है। टीम ने बुधवार की सुबह जिलाधिकारी के समक्ष अन्य तीर्थस्थानों पर कराए गए कार्यों का डेमो भी प्रस्तुत किया। इसके बाद टीम ने नगरपालिका में पहुंचकर अधिशासी अधिकारी के साथ मुलाकात की। सोरों के स्थानों का भ्रमण किया।

जिलाधिकारी ने आर्किटैक्ट ग्रुप के साथ बैठक करके विकास कार्यों के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि टीम अपना कार्य पूरा करके रविवार को उनके समक्ष आगणन प्रस्तुत करें जिससे डीपीआर और आगणन शासन को प्रेषित किया जा सके। वहीं जिलाधिकारी ने सोरों के अधिशासी अधिकारी संतराम सरोज को निर्देशित किया है कि वे इस संबंध में आर्किटैक्ट के साथ बैठक करें और बैठक में तीर्थनगरी के जानकार लोगों को बुलाएं। राय मशवरा करके विकास के बिंदुओं को अंतिम रूप प्रदान करें। नगरपालिका में अधिशासी अधिकारी डीपीआर की तैयारियों में जुटे नजर आए। सोरों के कई लोग इस संबंध में उनसे मुलाकात भी कर रहे थे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के सचिव ने मंगलवार को फोन करके डीएम से डीपीआर आगणन शीघ्र तैयार कराने के निर्देश दिए थे। जिसके लिए लखनऊ से आर्किटैक्ट की टीम को तत्काल बुलाया गया। जानकारी में आया कि एमान ग्रुप के आर्किटैक्ट अब्दुल रऊफ खान पुष्कर सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर कार्य कर चुके हैं। उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी को भी विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

- तीर्थनगरी के विकास के लिए पूरी कार्ययोजना तेजी से बनाई जा रही है। आर्किटैक्ट की टीम भी यहां पहुंच चुकी है। रविवार तक की टीम को रिपोर्ट देने के लिए निर्देशित किया गया है। आरपी सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें