फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या, मथुरा ,काशी की तर्ज पर होगा सोरों का विकास

विज्ञापन
वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की उम्मीद से खुश हैं सोरों के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीर्थ नगरी सोरों का विकास अयोध्या, मथुरा, काशी, चित्रकूट की तर्ज पर करने का इरादा साफ किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के इस इरादे को अमलीजामा पहनाने की तैयारियों में जुटा है। मुख्यमंत्री के सचिव ने मंगलवार को जिलाधिकारी से फोन पर डीपीआर की प्रगति के बारे में जानकारी लेकर निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री योगी ने रविवार को एटा आगमन के दौरान सोरों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की सार्वजनिक मंच से घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से सोरों के लोगों में खुशी का आलम बन गया, लेकिन एक सवाल लोगों के जहन में था कि मुख्यमंत्री ने तीर्थ स्थल के रूप में विकास की बात क्यों नहीं कही, लेकिन सोमवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह स्थिति भी स्पष्ट हो गई। मुख्यमंत्री से जब पत्रकारों ने तीर्थ नगरी और पर्यटन स्थल पर बात की तो मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने सोरों को तीर्थस्थल के रूप में विकास कराने का निर्णय लिया है। अयोध्या, मथुरा, काशी और चित्रकूट की तर्ज पर ही विकास कराया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की इस घोषणा को लेकर शासन और प्रशासन गंभीर नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री कार्यालय लगातार तीर्थनगरी सोरों के संदर्भ में काम कर रहा है। संभावना जताई जा रही है कि अगस्त या सितंबर में मुख्यमंत्री डीपीआर तैयार होने के बाद विधिवत इसकी घोषणा करेंगे। मंगलवार को मुख्यमंत्री के सचिव ने जिलाधिकारी आरपी सिंह से फोन करके डीपीआर की प्रगति के बारे में जानकारी ली।
- मुख्यमंत्री के सचिव ने टेलीफोन पर डीपीआर की प्रगति के बारे में जानकारी ली है। उन्होंने कहा कि डीपीआर का कार्य तेजी से किया जा रहा है। निर्धारित समय के भीतर इसे तैयार कर लिया जाएगा। आरपी सिंह, जिलाधिकारी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री स्वयं आकर करेंगे घोषणा- रजनीकांत
कासगंज। भारतीय जनता पार्टी ब्रज प्रांत के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने तीर्थनगरी सोरों का विकास अयोध्या, मथुरा, काशी की तर्ज पर कराने का निर्णय लिया है। डीपीआर तैयार होने के बाद मुख्यमंत्री स्वयं तीर्थनगरी में आकर इसकी घोषणा करेंगे। जिले के विकास के लिए अन्य घोषणाएं भी होंगी। मेडिकल कॉलेज की आधारशिला भी रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की लगातार जनसभाएं और रैली हो रहीं हैं। जिसमें अनुमान से ज्यादा लोगों की भीड़ पहुंच रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें