फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेलों में बेहतर माहौल उपलब्ध करा रही सरकार

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। उत्तर प्रदेश में बंद कैदियों को बेहतर माहौल उपलब्ध कराने के लिए योगी सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। जेलों में कैदियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बैरकें भी बढ़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन


यह बात प्रदेश के कारागार मंत्री जय कुमार जैकी ने सोमवार को कही। वह अपने परिवार के साथ वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन करने आए थे। उन्होंने कहा कि 15 महीने के कार्यकाल में हमने कई जगह नई जेलों का निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। इलाहाबाद, औरैया, महुआ में नई जेल बनाई जा रही है।

साथ ही कई जेलों में बैरकों का विस्तारीकरण भी हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 15 जिलों में हम माडर्न रसोई बना रहे हैं। जहां एक घंटे में छह हजार रोटियां मशीन से बनाई जा सकेंगी। जेलों में कैदियों को गुणवत्तापूर्ण भोजन देने पर भी योगी सरकार ध्यान दे रही है।
विज्ञापन



दूसरी ओर हम जेलों के अस्पतालों को भी बेहतर बना रहे हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि सपा और बसपा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताना चाहिए। आज उनकी वजह से दोनों के मतभेद दूर हो गए और जो कभी एक-दूसरे की शक्ल देखना पसंद नहीं करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें