फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमंतू गिरोह की तलाश में एटा में घूमी कासगंज पुलिस

विज्ञापन
घुमंतू गिरोह की तलाश में एटा में घूमी कासगंज पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। सहावर में तीन लोगों की हत्या कर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले घुमंतू गिरोह के बदमाशों पर पुलिस को शक है। ऐसे में कासगंज पुलिस ने बदमाशों का पता लगाने के लिए शहर व जिले के अन्य स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान कई संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

कासगंज के सहावर में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या के बाद हुई डकैती की घटना कासगंज पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। घटना को अंजाम देने वाले बदमाश घुमंतू गिरोह के बताए जा रहे है। जिसे लेकर कासगंज पुलिस के साथ ही जिला पुलिस भी घुमंतू गिरोह के बदमाशो का पता लगाने में जुटी हुई है। घुमंतू गिरोह के बदमाशों के शहर में होने की शक पर कासगंज पुलिस ने कई जगहों पर दबिश दी। सूत्रों की माने तो इस दबिश के दौरान कासगंज पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जिनसे पुलिस पूछताछ कर घटना का खुलासा करने का प्रयास कर रही है। उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद जिला पुलिस ने भी घुमंतू गिरोह की तलाश करनी शुरू कर दी है।
अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि शहर और कस्बों में रहने वाले घुमंतू लोगों की चेकिंग कराई जा रही है। संदिग्धों से पूछताछ कर उनका सत्यापन कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्दी के साथ सादा वर्दी में पुलिसकर्मियों को इस अभियान में लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें