फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर अन्नदाता, लखनऊ तक मचा शोर

विज्ञापन
किसानों ने तहसीलों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ हुंकार भरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा। अन्नदाता सोमवार को सड़कों पर उतर आए। ग्रामीण इलाकों से किसान जब शहर में पहुंचे तो अफसरों के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में फोर्स लगा दी गई। कलक्ट्रेट रोड को 15 मिनट जाम रहा। टैंक चौराहे से पैदल मार्च निकाला गया। किसानों ने तहसीलों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ हुंकार भरी थी।
विज्ञापन


सोमवार को नौहझील, मांट, राया, बलदेव, महावन, सुरीर सहित आसपास के सैकड़ों किसान कलक्ट्रेट पर इकट्ठा हुए थे। यहां किसानों ने तहसीलों में व्याप्त भ्रष्टाचार और किसानों की अनदेखी को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। डीएम, एडीएम और तहसीलदारों पर गंभीर आरोप लगाए। सर्वदलीय किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष रामबाबू सिंह कटैलिया ने कहा कि महावन व मांट तहसील में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार है। एसडीएम महावन तीन साल से एक ही तहसील में तैनात हैं। आरोप लगाया कि पुलिस की मनमानी से 60 प्रतिशत लोग झूठे मामलों में जेल काट रहे हैं।

किसान सभा के छीतर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसान हित की स्वामीनाथन रिपोर्ट आज तक लागू नहीं की है। यहां जगदीश कौशिक, ललित चौधरी, गिरराज वशिष्ठ सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया। इसके बाद सैकड़ों किसानों ने दोपहर दो बजे टैंक चौराहे तक पैदल मार्च किया और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में एडीएम वित्त को ज्ञापन सौंपा। अध्यक्षता हरी सिंह व संचालन नैपाल सिंह ने किया। बताया जाता है कि लखनऊ से भी आंदोलन के बारे में जानकारी ली गई।
विज्ञापन


मांट, महावन में रोके पुलिस के वाहन
मथुरा। किसानों के आंदोलन को खत्म कराने के लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों को धरना स्थल पर पहुंचने से रोकने की योजना बनाई। इसमें किसानों के वाहनों को महावन व मांट में रोक दिया गया। इस पर किसानों ने कलेक्ट्रेट रोड पर जाम लगा दिया। वहां पहुंचे एसडीएम सदर और एसपी सिटी ने फोन कर किसानों के वाहन छुड़वाए।

धरना स्थल को बना दिया पुलिस छावनी
मथुरा। किसानों के धरना प्रदर्शन व पैदल मार्च के एलान को लेकर कलेक्ट्रेट व धरना स्थल को पुलिस छावनी बना दिया। इसके अलावा जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। किसानों को नियंत्रित करने के लिए टैंक चौराहा, कृष्णापुरी, लक्ष्मी नगर, रेलवे पुल, क्वालिटी तिराहा, होली गेट, जवाहर हाट, अलीगढ़ तिराहा, महावन, राया, मांट में खासा पुलिस बल तैनात रहा।

डीएम ने खत्म कराई भूख हड़ताल, धरना समाप्त
मथुरा। आठ दिन से कलेक्ट्रेट पर चल रहे किसानों का धरना स्थल पर पहुंचे डीएम सर्वज्ञ राम मिश्र ने जयवीर सिंह को जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त कराई। इसके बाद किसानों ने धरना समाप्त होने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें