फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगपंचमी पर भगवान वराह और गंगा संग मनाई होली

विज्ञापन
Tirthnagri Soron - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सोरों।गंगा भक्त समिति ने मंगलवार को तीर्थनगरी में रंग पंचमी के अवसर पर रंग महोत्सव का आयोजन किया। आओ मनाएं गंगा वराह संग होली महोत्सव का शुभारंभ वराह मंदिर से हुआ। समिति अध्यक्ष सतीश भारद्वाज ने भगवान वराह व गंगा मैया के फूलों से सुसज्जित रथ की आरती उतारकर शोभायात्रा को रवाना किया।
विज्ञापन


शोभायात्रा के साथ चल रहे श्रद्धालुओं ने अबीर गुलाल की वर्षा कर फाग गाए। शोभायात्रा का पहला पड़ाव चक्रतीर्थ, बारू बाजार, चौदहपोर, कसरेट, कटरा बाजार से गुजरने के बाद रामसिंहपुरा में हुआ। जगह-जगह गंगा मैया व भगवान वराह के डोला पर पुष्पवर्षा कर आरती उतारी। शोभायात्रा में शामिल झांकियों में भगवान सूर्य, महिषासुर का वध करती आदि शक्ति मां दुर्गा, साईं बाबा, हनुमान आदि देवों की स्वचालित झांकियां थीं।

तीर्थनगरी के दिवंगत ज्योतिषाचार्य पं. सुधांशुु निर्भय की झांकी भी आयोजकों ने शोभायात्रा में शामिल की। शोभायात्रा के प्रमुख आकर्षणों में शिवजी की बारात में नाचते नंदीगण, भगवान कृष्ण का गोपियों संग रास नृत्य रहा। शोभायात्रा जब चंदन चौक पहुंची तो वहां धर्म प्रेमियों ने शोभायात्रा में शामिल लोगों को हलुआ पूड़ी खिलाकर स्वागत किया।
विज्ञापन


शोभायात्रा हरि की पैड़ी, बदरिया होती हुई वराह घाट पर जाकर संपन्न हुई। गंगा भक्त समिति अध्यक्ष सतीश भारद्वाज, अंकुर पाराशर, दिलीप दीक्षित, अमित अग्रवाल, बंशीधर, सुमित पचौरी, हेमंत पंडित, गौरव पाठक, अतुल भारद्वाज, अजीत पचौरी, अतुल महेरे, सनी अग्रवाल, राजकुमार गोस्वामी, रवि दघिर्रा, अनुज दुबे, शिवम भारद्वाज, शरद पांडेय, दिवाकर सोनी आदि बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें