फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व संग्रह अमीनों ने की हड़ताल

विज्ञापन
strike - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कासगंज। उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ के आह्वान पर संग्रह अमीनों ने मंगलवार को 11 सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील मुख्यालय पर कार्य बहिष्कार करते हुए हड़ताल की। हड़ताली संग्रह अमीनों ने चेतावनी दी है कि मांगे न माने जाने पर उनकी यह हड़ताल अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन


संग्रह अमीन संघ ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर अपना ज्ञापन भी प्रशासनिक अधिकारियों को प्रेषित किया। मुख्य मांगों में सामयिक सेवाओं को जोड़कर सेवा व अन्य लाभ दिए जाने संबंधी व्यवस्था सेवा नियमावली में की जाए। संवर्ग का ग्रेड वेतन बढ़ाकर 5200-20200 ग्रेड वेतन 2800 स्वीकृत किया जाए। राजस्व संहिता 2006 के प्रावधानों में वर्तमान परिस्थिति के अनुसार मानक का प्रावधान समाप्त किया जाए।

वसूली के नाम पर संग्रह अमीनों का उत्पीड़न रोका जाए। द्वितीय प्रोन्नति वेतन मान का लाभ देने। संवर्ग की शैक्षिक योग्यता स्नातक किए जाने। नियत यात्रा भत्ता के स्थान पर मोटरसाइकिल भत्ता स्वीकृत करने, संवर्ग की पदोन्नति पूर्व की भांति नायब तहसीलदार के पद तक करने सहित अन्य मांगे उठाई गईं। धर्मेंद्र कुमार, भूदेव सिंह, अनिल कुमार, नीरज कुमार, कृष्णकांत, सुमन कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, जय प्रकाश, रईस अहमद, चंद्रप्रकाश, शीलेंद्र कुमार, रामवीर सिंह, ग्याप्रसाद, सुखवीर सिंह, हृदेश कुमार, हरिपाल सिंह सहित तमाम अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


पटियाली में प्रदेश सरकार से 11 सूत्री मांगो को लेकर एक बार फिर अमीन संघ तहसील परिसर में धरने पर बैठ गया है। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर तहसील पटियाली में राजस्व संग्रह अमीन संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। तहसील संगठन के मंत्री बृजलाल व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि जब मांगें पूरी न होने तक हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान रसूल मुहम्मद, पंकज कुमार शर्मा, रमेश चंद्र, भूप सिंह यादव, अशोक कुमार, रामकृष्ण सिंह, उमेश चंद्र, दयाराम, सतेंद्र पाल सिंह, विनोद कुमार, रामपाल आदि रहे।

सहावर में भी संग्रह अमीन संघ इकाई ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की। संग्रह अमीनों ने शीघ्र मांगे पूरी किए जाने की मांग की। इस दौरान संजीव कुमार, रसूल मुहम्मद, संजीव पाराशर, सतेंद्र सिंह, फूल सिंह, मोहर सिंह, रघुवीर सिंह, प्रमोद कुमार, रमेश चंद्र, नरेश सिंह, जयप्रकाश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें