फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज हिंसा के एक और आरोपी ने कोर्ट में किया समर्पण

Fri, 23 Feb 2018 11:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
विज्ञापन
आरोपी वासिव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज। सांप्रदायिक हिंसा और चंदन हत्याकांड के एक और आरोपी ने शुक्रवार को न्यायालय में समर्पण कर दिया है। न्यायालय ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। वहीं इस मामले के 21 अन्य आरोपी न्यायालय में पेश हुए जिनकी 14 दिन की न्यायिक हिरासत नौ मार्च तक के लिए बढ़ाई गई है।
विज्ञापन


अभी तक हिंसा और हत्या से जुड़े मामले के किसी आरोपी को जमानत नहीं मिल सकी है। गौरतलब है कि 26 जनवरी को नगर में तिरंगा यात्रा को लेकर हुई सांप्रदायिक हिंसा और हत्या में अभिषेक गुप्ता उर्फ चंदन की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

इस मामले के एक आरोपी वासिव पुत्र रईस निवासी गंदा नाला ने पुलिस से बचते हुए शुक्रवार को सीजेएम नेत्रपाल सिंह के न्यायालय में समर्पण कर दिया। न्यायालय ने वासिव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें