फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपल राइडिंग के खिलाफ चलाया अभियान

विज्ञापन
ट्रिपल राइडिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज। आए दिन हो रहीं सड़क दुर्घटनाओं को रोकनेे और यातायात नियमों का पालन कराने अमर उजाला ने अभियान चलाया है। अभियान का असर शुक्रवार को देखने को मिला। पुलिस ने ट्रिपिल राइडिंग और बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन


फरवरी माह में अब तक 15 लोगों की सड़क दुर्घटनाओं में मौत हो चुकी है जबकि 50 लोग घायल हो चुके हैं। दुर्घटनाओं का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। पुलिस अधीक्षक पीयूष कुमार श्रीवास्तव ने जिला पुलिस को दुपहिया वाहनों की चेकिंग के विशेष निर्देश दिए हैं।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ट्रिपिल राइडिंग करने वालों और बिना हेेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान के तहत पुलिस ने 69 वाहनों के चालान करके जुर्माना वसूल किया एवं 14 वाहन सीज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें