फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज को जगाने का काम करेंगे स्वयंसेवक: हरीश

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रविवार को मां वैष्णो देवी मंदिर के निकट केशव गर्जना में जिले के स्वयंसेवक एकत्रित हुए। इसमें स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में थे।
विज्ञापन


संबोधन में संघ के ब्रज प्रांत प्रचारक डॉ. हरीश जी ने कहा कि संपूर्ण विश्व में सिर्फ आरएसएस ही ऐसा एकमात्र संगठन है जिसका विभाजन नहीं हुआ। ऐसा इसीलिए हो पाया क्योंकि संघ के स्वयंसेवकों का एक ही ध्येय की मैं जो कुछ करूंगा अपनी मातृभूमि के लिए ही करूंगा।

वर्तमान पर्यावरण असंतुलन के विषय में उन्होंने कहा कि अभी भी समय है अगर हम सजग हो गए तो आने वाली पीढ़ी को शस्य श्यामलां भारत भूमि देकर जाएंगे।
पर्यावरण को सुरक्षित करने के लिए केवल संघ को ही नहीं संपूर्ण समाज को आगे आना होगा और समाज को जगाने का काम संघ का स्वयंसेवक करेगा। यही विचार को ध्यान में रखकर डॉ. हेडगेवार ने 1925 को संघ की स्थापना की।
विज्ञापन


अध्यक्षता करते हुए मलूकपीठाधीश्वर महंत राजेंद्र दास महाराज ने गीता का श्लोक संघे शक्ति कलौयुगे को सुनाते हुए कहा की कलियुग में संघ में ही शक्ति है ऐसा तो भगवान श्री कृष्ण 5000 वर्ष पूर्व ही कह गए थे।

कार्यक्रम में विभाग संघचालक केके कनौडिया, विभाग प्रचारक धर्मेंद्र जी, सह विभाग कार्यवाह डॉ. संजय जी, महानगर संघचालक लालचंद जी, महानगर कार्यवाह शिवकुमार, जिला संघचालक शिशुपाल, दास बिहारी अग्रवाल, जिला कार्यवाह कुलदीप जी, जिला प्रचारक ललित के साथ संत गोविंदानंद तीर्थ, बाबा हरिबोल महाराज, मोहिनी शरण महाराज, पद्मनाभ गोस्वामी आदि उपस्थित थे।

पूर्ण गणवेश में दिखे जनप्रतिनिधि

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ केशव गर्जना में प्रदेश के धर्मार्थ कार्य एवं संस्कृति मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, बलदेव के विधायक पूरन प्रकाश, गोवर्धन विधायक ठाकुर कारिंदा सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी तेजवीर सिंह, सोहन झा. श्याम पांडेय, पार्षद वैभव अग्रवाल, पंकज अरोड़ा के साथ विनीत शर्मा, अभिनव मिश्रा, प्राण वल्लभ दुबे, शैलेष दुबे, संजय शर्मा भी पूर्ण गणवेश में नजर आए। इस दौरान योग एवं आसन भी हुए।

स्वयंसेवक की बिगड़ी तबियत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ केशव गर्जना में योग प्रदर्शन के दौरान एक स्वयंसेवक की तबियत बिगड़ गई। स्वयंसेवक योग करते हुए जमीन पर गिर गया। यह देख अन्य स्वयंसेवक उसे उठाकर लाए और पानी पिलाया। इसके बाद उसकी हालत में सुधार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें