मंडलीय बोर्ड परीक्षा प्रभारी ने देखे परीक्षा केंद्र
- फोटो : अमर उजाला
एटा। मंगलवार को जनपद पहुंचे मंडलीय बोर्ड परीक्षा प्रभारी प्रमोद कुमार यादव ने जिले के 12 से अधिक परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर शिक्षा अधिकारी ने सीसीटीवी व्यवस्थाओं के साथ कई केंद्रों का सीटिंग प्लान भी देखा।
आरएलसीएस इंटर कालेज केंद्र पर डीआईओएस एसपी यादव के साथ पहुंचे मंडलीय प्रभारी ने कक्ष निरीक्षकों के आईक ार्ड चेक किए। साथ ही सीलिंग पैकिंग व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उपस्थित स्टाफ से कहा कि नकल विहीन परीक्षाओं में पूरा सहयोग दें। साथ ही डीआईओएस को केंद्रों को कक्ष निरीक्षकों की वांछित आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान आदर्श जनता इंटर कालेज धिरामई, श्रीमती कृष्णा यादव बालिका इंटर कालेज मिरहची, राष्ट्रीय इंटर कालेज जिन्हैरा, स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज जिन्हैरा, खेमकरन शास्त्री इंटर कालेज अंबरपुर, राजकीय बालिका इंटर कालेज लालगढ़ी आदि का भी निरीक्षण किया।
संकलन व्यवस्थाएं भी जानीं
एटा। मंडलीय बोर्ड परीक्षा प्रभारी प्रमोद कुमार ने जिले के तीनों संकलन केंद्रों की व्यवस्थाओं के बारे में र्डीआओएस से जानकारी ली। डीआईओएस एसपी यादव ने बताया कि अलीगंज एवं जलेसर में उप संकलन केंद्र बनाए गए हैं। वहां जिला मुख्यालय स्थित जीआईसी में मुख्य संकलन केंद्र है।