फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण ने निकाले 17 ठेकाकर्मी

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। विकास प्राधिकरण ने अपने यहां काम कर रहे 17 ठेकाकर्मियोें को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। यह कर्मचारी विगत कई वर्षों से प्राधिकरण में लगे हुए थे। निकाले गए अधिकतर कर्मचारी विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की देखभाल के लिए थे।
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण ने अपनी संपत्तियों की देखरेख के लिए करीब 22 ठेकाकर्मियों को मेट के रूप में रखा हुआ था। यह कर्मचारी विगत करीब एक दशक से काम कर रहे थे। प्राधिकरण के इंजीनियरों द्वारा भी इन कर्मचारियों का सहयोग लिया जाता था।

विगत दिनों उपाध्यक्ष यशु रुस्तगी ने इस संबंध में रिपोर्ट मांगी। रिपोर्ट के आधार पर पता चला कि अधिकतर कर्मचारी इंजीनियरों के साथ ही रह रहे हैं। कुछ कर्मचारी रुक्मिणी विहार में लगे हुए हैं।
विज्ञापन


प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने बुधवार को ऐसे 17 कर्मचारियों को निकाल दिया है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने बताया चूंकि अब प्राधिकरण के पास ऐसी संपत्तियां नहीं हैं जिनकी देखरेख कराई जाय। ऐसे में इन कर्मचारियों की आवश्यकता विकास प्राधिकरण को नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें