फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरा लायंस टीम का ट्राफी पर कब्जा

विज्ञापन
शॉट मारता खिलाड़ी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
मैनपुरी। कंस क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में कटरा लायंस टीम ने रायल्स रेड टीम को 10 रनों से हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। विधायक सदर ने विजेता तथा उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


कंस के मैदान में चल रही कंस क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में रायल्स रेड टीम के कप्तान कन्हैया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। कटरा लायंस की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर के मैच में 111 रन बनाकर रायल्स रेड की टीम के सामने 112 रन बनाने का लक्ष्य दिया। रायल्स रेड की टीम 16 ओवर में आठ विकेट खोकर केवल 101 रन ही बना सकी।

कटरा लायंस ने 10 रनों से मैच जीतकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। विधायक सदर राजू यादव ने विजेता टीम के कप्तान प्रखर शर्मा को ट्राफी प्रदान की। मैन आफ द मैच का पुरस्कार कटरा लायंस के रीतेश चतुर्वेदी को दिया गया। उन्होंने टीम के लिए 15 रन बनाने के साथ ही तीन विकेट भी लिए। मैन आफ द सीरीज का पुरस्कार रायल्स रेड के विराट कुमार को दिया गया। अंपायरिंग प्रफुल्ल चतुर्वेदी तथा नीतेश चतुर्वेदी ने तथा रेफरी की भूमिका अनुराग चतुर्वेदी ने निभाई। मणिकांत चतुर्वेदी, शशांक गुप्ता, प्रशांत चतुर्वेदी, हरेश कुमार चतुर्वेदी, गुड्डू चतुर्वेदी, छम्मन चौबे, नीतेश चतुर्वेदी, लाला चौबे, आलोक शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें