फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई थानेदारों के कार्यक्षेत्र बदले

विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी। एसपी ने पुलिस महकमे मेें बड़ा फेरबदल किया है। शहर कोतवाली की कमान किशनी इंस्पेक्टर को सौंपी गई है। वहीं कोतवाली इंस्पेक्टर को किशनी भेजा गया है। इसके अलावा कई अन्य थानाध्यक्षों की तैनाती में भी फेरबदल किया गया है।
विज्ञापन



एसपी राजेश एस ने शनिवार शाम को थानाध्यक्षों की तैनाती में फेरबदल किया है। शहर कोतवाली का चार्ज अब जसवीर सिंह सिरोही संभालेंगे। वहीं किशनी के रिक्त हुए थानाध्यक्ष के पद पर इंस्पेक्टर कोतवाली रहे समरेश सिंह को सौंपा गया है।


औंछा थानाध्यक्ष रहे एसआर गौतम को घिरोर थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं घिरोर थानाध्यक्ष आशीष कुमार को कुरावली थानाध्यक्ष बनाया गया है। एसएसआई किशनी शशिकांत सिंह को थानाध्यक्ष एलाऊ बनाया गया है।
विज्ञापन



वहीं एसएसआई कुरावली सतेंद्र पाल सिंह को बेवर थाने में एसएसआई बनाया गया है। एलाऊ थानाध्यक्ष रहे रत्नाकर सिंह अब किशनी के एसएसआई होंगे। वहीं सिविल लाइन चौकी इंचार्ज रहे संजेश कुमार को औंछा थाने का चार्ज सौंपा गया है। चुनाव प्रभारी रहे चंद्रप्रकाश को सिविल लाइन चौकी इंचार्ज बनाया गया है।
विज्ञापन


वहीं एसपी के पेशकार सुभाष चंद्र यादव को थानाध्यक्ष कुर्रा बनाया गया है। इसके अलावा कई आरक्षियों को भी इधर से उधर किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें