फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में किसान नेता की मौत

विज्ञापन
accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
किशनी (मैनपुरी)। इटावा में आयोजित किसान संघ की एक बैठक में शामिल होने जा रहे किसान संघ के नेता की बुधवार सुबह हादसे में मौत हो गई। किसान को पीछे से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव हरिसिंहपुर निवासी रामसनेही लाल (55) किसान संघ के नेता थे। बुधवार सुबह वह इटावा में आयोजित संघ की बैठक में सम्मिलित होने के लिए जा रहे थे। किशनी-ऊसराहार मार्ग से वह वाहन के लिए पैदल ही किशनी चौराहा की तरफ जा रहे थे। तभी पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें रौंद दिया।

काफी दूर तक ट्रक किसान को घसीटता हुआ ले गया। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़ कर भाग गया। वहीं मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को उठाने का प्रयास किया तो वहां मौजूद लोगों ने विरोध किया। मगर कुछ देर समझाने के बाद भीड़ ने विरोध करना बंद कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें