फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा की नौकरी नहीं आ रही आस, सिपाही ही ठीक था

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। दिल्ली में सिपाही के पद पर रहा एक पुलिसकर्मी को दरोगा की नौकरी रास नहीं आई। कुछ दिन पहले ही वह जनपद में आया था। सोमवार को वह एसपी के पास अपना इस्तीफा लेकर पहुंच गया। उसने कहा कि साहब इस्तीफा मंजूर कर लीजिए। मुझे यहां कुछ रास नहीं आ रहा है। साथ ही परेशानी में भी छुट्टी नहीं मिल रही है। हालांकि एसपी के समझाने के बाद दरोगा ने इस्तीफा वापस ले लिया।
विज्ञापन


सोमवार को एसपी कार्यालय में अलग ही नजारा देखने को मिला। दिल्ली पुलिस में सिपाही के पद पर रहे एक युवक ने यूपी पुलिस में दरोगा भर्ती की परीक्षा पास कर ली। उसे कुछ दिन पहले ही जनपद में तैनाती के लिए भेजा गया। वर्तमान में वह जनपद के एक थाने में ड्यूटी कर रहा है।

पारिवारिक परेशानी बताते हुए जब उसने छुट्टी की मांग की तो उसे परिस्थिति का हवाला देकर मना कर दिया गया। छुट्टी न मिलने से वह परेशान हो गया और उसने नौकरी से इस्तीफा देने की ठान ली। सोमवार को वह एसपी कार्यालय पहुंच गया। लिखित इस्तीफा एसपी राजेश एस को सौंप दिया।
विज्ञापन


एसपी ने वजह पूंछी तो उसने नौकरी रास न आने की बात कही साथ ही छुट्टी न मिलने का भी कारण बताया। अधिकारी ने सोच समझ कर फैसला करने की बात कही। साथ ही नौकरी का हवाला देते हुए समझाया। जिसके बाद वह वहां से चला गया। बाद में एसपी के समझाने पर दरोगा ने इस्तीफा वापस ले लिया। वहीं इस बात की एसपी कार्यालय में दिनभर चर्चा चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें