फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेटरनेरी विवि के 65 शिक्षक पदोन्नत होंगे

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान के शिक्षकों को सात साल बाद छठवे वेतन आयोग के अनुरूप पदोन्नति का लाभ मिलने जा रहा है। फिलहाल इस आदेश से विवि के 65 शिक्षक लाभान्वित होने जा रहे हैं।
विज्ञापन


छठवें वेतन आयोग के अनुरूप पदोन्नति की व्यवस्था प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में प्रभावी होने के लंबे इंतजार के बाद वेटरनेरी विवि में यह आदेश अब लागू हो सका है। इस आदेश के अनुरूप शिक्षकों को पदोन्नति का लाभ देने के लिए कुलपति प्रो. केएमएल पाठक ने कमेटी गठित कर दी है, जो पदोन्नति की प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाने में जुटी हुई है। इसमें दो विशेषज्ञ स्थानीय तथा दो विशेषज्ञ बाहर से बुलाए गए हैं।

नई व्यवस्था के अनुरूप पदोन्नति का लाभ सहायक और सह प्राध्यापकों को मिलेगा। उपरोक्त लाभ का लंबा इंतजार करने के कारण वेटरनेरी विवि के आधा दर्जन शिक्षक अन्य विश्वविद्यालय चले गए हैं। कुलपति प्रो. पाठक ने बताया कि सहायक प्राध्यापकों का इस प्रक्रिया में ग्रेड पे में इजाफा होगा, जबकि सह प्राध्यापक अब प्राध्यापक के पद पर पदोन्नत हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें